इन डिवाइसेज को भारत में मिलेगा एंड्राइड 9 पाई अपडेट



गूगल ने 6 अगस्त 2018 को एंड्राइड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम का फाइनल वर्ज़न ऑफिसियल तौर पर पेश किया था। इस लेटेस्ट OS को सबसे पहले पिक्सल सीरीज़ के स्मार्टफोंस में उपलब्ध कराया गया है। हाल ही में लॉन्च हुए Pixel 3 और Pixel 3 XL पर एंड्राइड पाई अपडेट मिला है, लेकिन दूसरी  कम्पनियों के स्मार्टफोंस को कब यह नया अपडेट मिलेगा इस लिस्ट में हम उन सभी डिवाइसेज के बारे में बता रहे हैं जिन्हें एंड्राइड पाई अपडेट मिलने वाला है।

इस लिस्ट में हम आपको उन फोंस के बारे में बताएँगे जिन्हें एंड्राइड पाई अपडेट मिल चुका है या जल्द ही मिलने वाला है।

Nokia

Nokia 7 Plus एंड्राइड पाई OS का स्टेबल अपडेट प्राप्त हो चुका है। कम्पनी ने कहा है कि Nokia 6.1, Nokia 6.1 Plus और Nokia 7.1 के लिए अक्टूबर में अपडेट जारी किया जाएगा जबकि Nokia 8 और Nokia 8 Sirocco को नवम्बर में नया अपडेट प्राप्त होगा।

Motorola
मोटोरोला अपने निचे दिए गए स्मार्टफ़ोन में एंड्राइड पाई का अपडेट ​देगा।हलाकि कंपनी ने इस बात का अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है के ये अपडेट कब तक मिल जायेंगे।

Moto Z3
Moto Z3 Play
Moto Z2 Force Edition
Moto Z2 Play
Moto X4
Moto G6 Plus
Moto G6
Moto G6 Play

Huawei/Honor

हुवावे ने Mate 20 सीरीज़ के साथ एंड्राइड पाई पर आधारित EMUI पेश कर दिया है। Huawei Mate 10 के डुअल-सिम यूरोपियन वैरिएंट के लिए यह अपडेट जारी करने की खबर है पर कंपनी की तरफ से ऐसी कोई  पुष्टि नहीं की गई है। Huawei के किन मोबाइल फोंस को यह अपडेट प्राप्त होने वाला है अभी यह भी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन संभावना है कि P20 Pro और Mate 10 को यह अपडेट पहले दिया जाएगा। ऑनर के फोंस भी EMUI OS पर चलते हैं, इसलिए हुवावे के फोंस के बाद ऑनर के फोंस को एंड्राइड पाई का अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा।

Vivo

Vivo X21 एंड्राइडपाई बीटा प्रोग्राम का हिस्सा है और इस डिवाइस को विवो के अन्य डिवाइसेज से पहले यह अपडेट दिया जाएगा।

Oppo

Oppo ने अभी अपने उन फोंस का खुलासा नहीं किया है जिन्हें एंड्राइड 9 पाई का अपडेट मिलेगा।

HTC

HTC ने जानकारी दी है कि HTC U12+, U11+, U11 और U11 life स्मार्टफोंस को लेटेस्ट एंड्राइड पाई अपडेट दिया जाएगा।

Sony

सोनी का Xperia XZ2  एंड्राइड 9 पाई के साथ प्रीइंस्टाल आता है और सोनी ने फोंस की एक लिस्ट जारी की है जिन्हें यह अपडेट हासिल होगा। इसके अलावा Xperia XZ2 Compact के लिए भी अपडेट जारी किया जा चुका है और  नीचे दिए गए लिस्ट में शामिल अन्य फोंस को यह अपडेट प्राप्त होगा:

Sony Xperia XZ1
Sony Xperia XZ1 Compact
Sony Xperia XZ Premium
Sony Xperia XZ2 Premium
Sony Xperia XA2
Sony Xperia XA2 Ultra
Sony Xperia XA2 Plus

OnePlus

OnePlus ने अपने OnePlus 6 डिवाइस को एंड्राइड 9 पाई का अपडेट दे दिया है और  कम्पनी ने कहा था कि जल्द ही OnePlus 5/5T और OnePlus 3/3T को नया OS अपडेट हासिल होगा। जानकारी  के मुताबिक़ OnePlus 6T को एंड्राइड 9 पाई के साथ ही पेश किया जाएगा।



Comments

Popular posts from this blog

कैसे ट्रेन करें हम अपने दिमाग को ज़्यादा सोचने से बचाने के लिए ?

Business Website के लिए बेस्ट WordPress Plugins

8 जीबी रैम और दो Display के साथ Nubia X हुआ लॉन्च